‘रामायण : द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ 18 अक्टूबर को होगी रिलीज

मुंबई, 19 सितंबर (आईएएनएस)। भगवान राम और लंकेश के साथ उनकी लड़ाई की कहानी बताने वाली एनीमे फिल्म 'रामायण : द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा' 31 साल बाद पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

यह फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read More सोनू निगम, श्रेया घोषाल ने बिग बी के लिए गाया 'तेरे मेरे मिलन की ये रैना'

इससे पहले इस फिल्‍म को 1993 में भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मूल रूप से रिलीज किया गया था। इसे बाद में प्रसारित भी किया गया था।

Read More अनिल, ऐश्वर्या, अक्षय स्टारर 'ताल' 27 सितंबर को दोबारा होगी रिलीज

'बाहुबली', 'बजरंगी भाईजान' और 'आरआरआर' जैसी सिनेमाई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए प्रसिद्ध महान पटकथा लेखक श्रीवी विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म की भव्यता को और बढ़ाते हुए इसमें जान डाल दी है।

गीक पिक्चर्स इंडिया के सह-संस्थापक अर्जुन अग्रवाल ने एक बयान में कहा कि एनीमे में रामायण भारत-जापान सहयोग की ताकत का एक अभूतपूर्व प्रमाण है। राम की कालातीत कथा का यह नया और गतिशील चित्रण निस्संदेह सभी क्षेत्रों और हर आयु वर्ग के दर्शकों के दिलों को छूएगा, इस महाकाव्य को एक ऐसे तरीके से जीवंत करेगा, जो पहले कभी नहीं देखा गया।

गीक पिक्चर्स इंडिया ने हाल ही में इसके टीजर और पोस्टर का अनावरण किया था। टीजर ने प्रशंसकों में इस फिल्‍म को देखने की इच्‍छा और जगा दी है।

‘रामायण : द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ जापान और भारत का संयुक्त निर्माण है। यह फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी। यह भारतीय महाकाव्य ‘रामायण’ पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन कोइची सासाकी और राम मोहन ने किया था। इसका संगीत वनराज भाटिया ने दिया था।

फिल्म की कहानी भगवान विष्णु के अवतार राजकुमार राम पर आधारित है, जो अपनी पत्नी सीता को बचाने के लिए यात्रा पर निकलते हैं, जिनका अपहरण राक्षस राजा रावण ने किया है। यह एक प्रमुख हिंदू ग्रंथ के शुरुआती एनिमेटेड चित्रणों में से एक है।

‘रामायण : द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ दशहरा और दीपावली के भारतीय त्योहारों के मौसम में रिलीज हो रही है। गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट की यह फिल्म देशभर के दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है।

--आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम

Edited By: Samridh Bharat

Latest News

बुमराह का चौका,भारत ने बांग्लादेश को 149 पर समेटा बुमराह का चौका,भारत ने बांग्लादेश को 149 पर समेटा
चेन्नई, 20 सितंबर (आईएएनएस)। जसप्रीत बुमराह (50 रन पर 4 विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत...
श्रीलंका ने महिला टी20 विश्व कप के लिए अथापथु की अगुआई वाली टीम में रानावीरा को शामिल किया
रणनीति भारतीय टीम के नए खिलाड़ियों पर अधिक केंद्रित है: हेजलवुड
बुमराह, जडेजा और सिराज की घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश चायकाल तक 112/8
रिक रॉस के साथ 'रिच लाइफ' में गुरु रंधावा की दिखी जबरदस्‍त बॉन्डिंग
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने शेयर की अपनी 'दुविधा', पूछा- क्या आप भी करते हैं ऐसा?
'युध्रा' फिल्म रिव्यू : सिद्धांत चतुर्वेदी के दमदार एक्शन और एक्टिंग ने जीता दिल
Copyright (c) Samridh Bharat All Rights Reserved.